{"_id":"5c5c2cdabdec22739d537c12","slug":"121549544666-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय ने लगाया धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिख समुदाय ने लगाया धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
विज्ञापन
- सेंट लुक्स के निदेशक फादर के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सेंट लुक्स अस्पताल के निदेशक फादर सायराज पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सीओ को जांच सौंप दी है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह नंदा और सचिव जसवीर सिंह खालसा के नेतृत्व में अधिकारियों से मिले सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि सेंट लुक्स अस्पताल में गुरुवचन सिंह सेठी साल 1988 से मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। आरोप है कि कुछ समय पहले सेंट लुक्स की कमान संभालने वाले डायरेक्टर फादर सायराज ने गुरुवचन सिंह को बुलाया और दुकान पर काबिज रहने के लिए धर्म परिवर्तन की बात कही। गुरुवचन सिंह ने ऐसा करने से इनकार किया तो उन्होंने दुकान खाली कराने की धमकी दे दी।
आरोप है कि निदेशक फादर ने जवाब दिया कि यह निर्णय उनका नहीं बल्कि ऊपर से ऐसे आदेश जारी हुए हैं इनमें ईसाई समाज के व्यक्ति को ही दुकान देने की बात कही गई है। सरदार रणजीत सिंह नंदा ने बताया कि सिख समुदाय का एक दल इस मामले को लेकर फादर से भी मिला। लेकिन उन्होंने बिना धर्मपरिवर्तन किये बात बनने से इंकार कर दिया। गुरुवचन सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि काफी समय से उन्हें परेशान किया जा रहा है। वह सिविल कोर्ट से दुकान खाली कराने के आदेश के खिलाफ स्टे भी ले आए, फिर भी उनको परेशान किया जा रहा है। उधर, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के विभाग मंत्री गोपाल शर्मा ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एएसपी सतपाल सिंह ने मामले की जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपते हुए सिख समुदाय को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।