फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोर ने किया मासूम से कुकर्म

किशोर ने किया मासूम से कुकर्म

Wed, 25 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
किशोर ने किया मासूम से कुकर्म
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक किशोर ने मासूम से कुकर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीपी नगर इलाके में एक दंपति काम से घर से निकला था। घर पर छह साल का बेटा अकेला था। इस दौरान उनके ही मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने मासूम के साथ कुकर्म किया। इस दौरान दंपति घर लौटा तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने आरोपी किशोर की पिटायी कर दी। इंस्पेक्टर टीपी नगर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की उम्र करीब 14 साल है। उसे बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

बच्चे से कुकर्म की कोशिश
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे को एक युवक बहला फुसलाकर एक कॉलोनी के पास सुनसान जगह ले गया। युवक ने मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर वहां पर तैनात एक गार्ड पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी भूरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed