फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीजीपी साहब! ऐसे ही आते रहिए मेरठ

डीजीपी साहब! ऐसे ही आते रहिए मेरठ

Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी साहब! ऐसे ही आते रहिए मेरठ
मेरठ। मंगलवार को शहर बदला-बदला सा था। थानों में पुलिस मुस्तैद रही तो अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण देखने को नहीं मिला। यूपी 100 और फैंटम पुलिस अपने प्वाइंटों पर मूवमेंट पर रही। लोगों ने कहा कि डीजीपी साहब, ऐसे ही मेरठ आते रहिए, शहर व्यवस्थित रहता है। पुलिस यदि रोज यही व्यवस्था रखे तो आधी समस्याएं खुद समाप्त हो जाएं।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मेरठ दौरे को लेकर पुलिस एक सप्ताह से तैयारियों में जुटी थी। इनपुट था कि डीजीपी शहर के कोई दो थानों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसके चलते मंगलवार को उनके शहर में होने का सबसे ज्यादा असर थानों में देखने को मिला। सभी थानेदार भले ही डीजीपी के कार्यक्रम में जुटे थे। लेकिन थानों को सब इंस्पेक्टरों ने संभाल रखा था। सभी थानों में साफ सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन

विनम्र मेरठ पुलिस
टीपी नगर थाने के गेट पर ही पुलिस कर्मी मुस्तैद खड़ा था। दोपहर एक बजे नई बस्ती के कुछ लोग काम से पहुंचे तो सिपाही ने उनसे विनम्रता से बात की और अंदर भेजा। यहां मौजूद सब इंस्पेक्टर ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी। देहली गेट थाने के ऑफिस में पुलिस कर्मी मुस्तैद थे। यहां किसी पुराने मामले में जानकारी लेने पहुंचे इकराम और सलीम को पुलिस ने संतुष्ट करके भेजा। रेलवे रोड थाने में भी चाक चौबंद व्यवस्था थी। यहां बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहन भी सही ढंग से रखे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में न फंस जाएं साहब
पुलिसकर्मी इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं डीजीपी किसी भी थाने का निरीक्षण करने न पहुंच जाएं। इसके लिए शहर की सड़कों को जाम और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी कसरत की जा रही थी। पुलिस ने शहर की कई मुख्य सड़कों और कई बाजारों से अतिक्रमण भी हटवा दिया था। रोडवेज और बेगमपुल चौराहे पर सुबह से ही दुकानदारों से सामान अंदर रखने को कह दिया था। ठेली वालों को भी सड़क से हटवा दिया गया था। रोडवेज और कैंट की ओर से सदर बाजार थाने तक आने वाला मार्ग भी खाली नजर आ रहा था। मकसद यही था कि डीजीपी किसी भी सड़क से निकलें तो जाम न मिले।

खास बातें:
डीजीपी के आगमन पर थानों में पुलिस रही मुस्तैद, शहर में हटा अतिक्रमण
यूपी 100 और फैंटम पुलिस का रहा प्वाइंटों पर मूवमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed