फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीयर पीने के विवाद को लेकर हुई थी टोनी की हत्या

बीयर पीने के विवाद को लेकर हुई थी टोनी की हत्या

Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बीयर पीने के विवाद को लेकर हुई थी टोनी की हत्या
बीयर के विवाद में हुई थी टोनी की हत्या
विज्ञापन


मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में पटेल मंडप की छत पर हुई टोनी की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। बीयर पीने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने टोनी की ईंटों से कुचलकर हत्या की थी। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 18 जनवरी को थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहियानगर निवासी टोनी पुत्र बाबूराम सैनी का पटेल मंडप की छत शव मिला था। मामले में पुलिस ने सलीम उर्फ रिहाना पुत्र मोहम्मद ईशा निवासी एक सितारा मस्जिद इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। सलीम ने बताया कि वह और उसका दोस्त अर्सलान उर्फ ठर्रा निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट पटेल मंडप की छत पर बैठकर बीयर पी रहे थे। उसी दौरान टोनी अपने दो दोस्तों के साथ वहां आया और उससे बीयर मांगने लगा। इनकार करने पर टोनी ने लात मारकर बीयर की बोतल को तोड़ दी। इसके बाद टोनी और सलीम के बीच मारपीट हो गई। यह देख टोनी के दोस्त वहां से भाग गये। गुस्से में सलीम ने टोनी के सर में ईंट मार दी और वहां से भाग निकला। इसके बाद सलीम और अर्सलान ने प्रीत विहार में शराब की दुकान पर शराब पी। बाद में दोनों पटेल मंडप की छत पर पहुंचे तो टोनी उन्हें जिंदा मिला। इसके बाद दोनों ने पकड़े के जाने के डर से ईंटों से टोनी का सिर कुचल दिया। साथ ही ईंटों को पटेल मंडप की टंकी के पास कूड़े में छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सलीम को जेल भेज दिया जबकि उसका साथी अर्सलान फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed