फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब बच्चा पार्क पर दौड़ाई नाबालिग ने कार

अब बच्चा पार्क पर दौड़ाई नाबालिग ने कार

Sun, 21 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अब बच्चा पार्क पर दौड़ाई नाबालिग ने कार
मेरठ। थापर नगर में किशोर के कार दौड़ाने से एक युवक को मौत का मामला ठंडा हुआ नहीं कि शनिवार को फिर एक किशोर ने बच्चा पार्क पर अंधाधुंध कार दौड़ा दी। जिसमें तीन लोग घायल होने के अलावा दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने कार चला रहे किशोरी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला बच्चा पार्क का है। शास्त्रीनगर निवासी एक किशोर वरना गाड़ी ड्राइव लेकर बेगमपुल की ओर जा रहा था। कार में उसके दो दोस्त भी साथ थे। बच्चा पार्क पर किशोर की गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मारी। जिस पर दो युवक मामूली रुप से घायल हो गए। युवकों ने शोर मचाया तो किशोर ने अंधाधुंध गाड़ी दौड़ा दी। जिसमें एक कार और ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर लगी। टक्कर लगते ही किशोर ने गाड़ी को वापस गोल चक्कर से मोड़ दिया। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया और कार को सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा में सवार एक और युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

नहीं लिया सबक, छोड़ी गाड़ी
स्पोर्ट्स कारोबारी के नाबालिग बेटे ने बीते रविवार को कार दौड़ाई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। 12 घंटे बाद इलाज के दौरान घायल इरशाद उर्फ गुड्डू ने दम तोड़ा था। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। किशोर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया। इस मामले को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और शहर में अभियान भी चलाया। लेकिन यह अभियान एक ही दिन में चल पाया। उसके बाद पुलिस उसे भूल गई। शनिवार को किशोर को पकड़कर ट्रैफिक पुलिस ने सौंपा। लेकिन थाने से उसे क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया। गाड़ी भी किशोर को ही सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन लोग घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक पुलिस ने किशोर को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed