{"_id":"5a63b3294f1c1b7c268b57c1","slug":"121516483369-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पांडे नगर में महिला को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगल पांडे नगर में महिला को अगवा कर दुष्कर्म
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक महिला से शनिवार रात दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी एक बीमा कंपनी में मैनेजर बताया गया है। मेडिकल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बुलंदशहर के सिंकदराबाद क्षेत्र की निवासी एक महिला ने विवाद के बाद पति को छोड़ दिया था। महिला अपने बेटे के साथ हापुड़ रोड स्थित एक क ॉलोनी में किराए पर रहती है। महिला का आरोप है कि एक बीमा कंपनी में मैनेजर बताने वाले युवक ने उसे नौकरी का झांसा दिया था। उसे कई बार कॉल की और कई कागज लिए थे। शनिवार रात आरोपी बाइक से महिला को उसके घर से मेडिकल थाना क्षेत्र में मंगल पांडे नगर स्थित एक घर में ले गया। युवक ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी का सिर्फ नाम ही जानती है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।