{"_id":"5a634fca4f1c1b81268b5697","slug":"121516457930-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और ससुराल वालों पर छेड़छाड़ का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति और ससुराल वालों पर छेड़छाड़ का केस
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर ब्रह्मपुरी थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।
ब्रह्मपुरी निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी मेडिकल थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। आरोप है कि तीन साल पहले पत्नी पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से उसकी पत्नी का एक कांग्रेस नेता के यहां आना-जाना हो गया। कांग्रेसी नेता ने उसकी पत्नी को बंधक बना रखा है। कांग्रेसी नेता और उसकी पत्नी कई बार धमकी दे चुकी है। दो माह पहले उसने अपनी पत्नी और कांग्रेसी नेता के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेेस नेता पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। बल्कि पत्नी ने पति, जेठ, ससुर, नंदोई समेत सात लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और छेड़छाड़ की धारा में ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
शनिवार दोपहर सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे और अन्य लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित युवक ने बिलखते हुए कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह यहीं पर आत्मदाह कर लेगा। युवक ने एसपी क्राइम के सामने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने कांग्रेस नेता से साठगांठ कर ली है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खास बातें:
पति ने कांग्रेस नेता पर लगाया पत्नी को बंधक बनाने का आरोप
एसएसपी ऑफिस पर किया बखेड़ा, आत्मदाह की चेतावनी दी