फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में अलग अलग स् थानों पर तीन मोबाइल लूट

शहर में अलग अलग स् थानों पर तीन मोबाइल लूट

Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
शहर में अलग अलग स्
थानों पर तीन मोबाइल लूट
बाइक सवार लुटेरे सक्रिय, तीन मोबाइल झपटे
विज्ञापन

मेरठ। शहर में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार लुटेरों ने तीन मोबाइल झपट लिए। वहीं पुलिस को मौके पर पहुंचने में भी आधा घंटे का समय लग गया। उधर, महिला और एक अन्य युवक से पुलिस ने मोबाइल लूट की तहरीर भी बदलवा दी।
सहारनपुर निवासी सरफराज अली बृहस्पतिवार को इंटरव्यू देने मेरठ आया था। मेडिकल क्षेत्र में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक के पास बिना नंबर की बाइक पर आए नकाबपोश दो लुटेरों ने सरफराज से मोबाइल लूट लिया। वहीं सूचना देने के 25 मिनट बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने मेडिकल थाने में लूट की तहरीर दी तो पुलिस ने मोबाइल गुम होने की तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन

विकासपुरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता मोहम्मद परवेज दोपहर को बाइक से जा रहे थे। नौचंदी क्षेत्र में सम्राट पैलेस के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने अधिवक्ता से मोबाइल लूट लिया। अधिवक्ता ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने नौचंदी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लिसाड़ीगेट क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी रेशमा ई रिक्शा से भगत सिंह मार्केट में सामान खरीदने जा रही थी। महिला मोबाइल पर बात करने लगी। जाकिर कालोनी में ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला का मोबाइल झपट लिया। सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने थाने में महिला की तहरीर बदलवाते हुए मोबाइल को गुम होना बता दिया।

बाइक सवार दो संदिग्ध पकड़े
मेडिकल पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। युवकों से मोबाइल तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल झपटने के दो मामले सामने आए हैं। लुटेरों की तलाश के लिए चेकिंग की गई थी। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

खास बात
शहर में अलग-अलग तीन स्थानों पर वारदात, पुलिस ने मोबाइल गुम होने की तहरीर लिखवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed