फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा से मोबाइल नंबर मांगा तो लोगों ने कर दी धुनाई

छात्रा से मोबाइल नंबर मांगा तो लोगों ने कर दी धुनाई

Thu, 07 Sep 2017 09:31 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से मोबाइल नंबर मांगा तो लोगों ने कर दी धुनाई
मेरठ।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर रहे दो युवकों को वेस्टर्न कचहरी रोड पर बृहस्पतिवार को एक छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी करके मनचलों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि एक आरोपी छात्रा को कई दिन से परेशान कर रहा था।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया आरोपी अंकित कुमार निवासी कलंजरी एवं रवि निवासी ओली माजरा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक कोचिंग में दिल्ली पुलिस में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोचिंग सेंटर में एक छात्रा भी एसएससी की तैयारी करती है। रवि उसका कई दिन से पीछा कर रहा था। छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर कोचिंग से वापस विजयनगर स्थित कमरे पर जा रही थी। होप नर्सिंग होम के निकट दोनों आरोपियों ने छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि रवि ने छात्रा का हाथ पकड़ा और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। इसी दौरान करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और मनचलों को दबोच लिया। उनकी पिटाई कर माफी मंगवाई। आरोपियों ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कहकर पीछा छुड़ाया और वहां से बाइक पर चल दिए। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीट-पीटकर किया लहूलुहान
लोगों ने दोनों आरोपियों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनकी वीडियो भी बनाई। वहीं, पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अंदरूनी चोट लगी है। पुलिस ने अश्लील हरकत और मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बुलाकर पिटवाया
इस मामले में छात्रा और उसके परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। आरोपियों का कहना है छात्रा ने परिजनों को बुलाकर उनकी पिटाई कराई है।
मुख्य बातें
वेस्टर्न कचहरी रोड पर दिनदहाडे़ हुई वारदात
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहे हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed