फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Pujari prevented the sc woman from worshiping in the temple in sardhana

यूपी: अनुसूचित जाति की युवती को पुजारी ने मंदिर में पूजा करने से रोका, जमकर हंगामा

Tue, 15 Jan 2019 02:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
UP: Pujari prevented the sc woman from worshiping in the temple in sardhana
Hindu Temple

यूपी के सरधना में सोमवार को जहां दिन भर युवक की हत्या को लेकर माहौल गरमाया रहा वहीं नगर में एक अनुसूचित जाति की युवती पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा करने से रोकने को लेकर हंगामा चलता रहा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमन कॉलोनी निवासी युवती ने नगर के ही एक मंदिर के पुजारी पर धर्मस्थल में प्रवेश से रोकने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में सोमवार को उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वह सोमवार सुबह जब पूजा करने मंदिर पहुंची तो पुजारी ने उसे रोक लिया। साथ ही पुजारी समेत तीन लोगों ने अंदर जाने से रोक लिया और अपशब्द कहें। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं पूजा करने से रोकने पर अनुसूचित जाति के लोगों में काफी रोष है। उनके मुताबिक इस मामले से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। युवती का कहना है कि वह खटीक समाज से है इसलिए मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया है। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed