फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला थाने में महिला पुलिस में मारपीट

महिला थाने में महिला पुलिस में मारपीट

Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
महिला थाने में महिला पुलिस में मारपीट

विज्ञापन
मेरठ। महिला थाने में सोमवार दोपहर दो महिला कांस्टेबलों ने पुलिस की मर्यादा को तार-तार कर दिया। दोनों महिला कांस्टेबलों में जमकर गाली गलौज और हाथापाई हुई। इंस्पेक्टर दौड़कर वहां पर पहुंची तो उनके संग भी कांस्टेबलों ने अभद्रता की। इंस्पेक्टर ने दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट दी है।
महिला कांस्टेबल संगीता महिला थाने में मुंशी और महिला कांस्टेबल सुदेशना डाक मुंशी हैं। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक दोनों कांस्टेबलों ने अपने-अपने रिश्तेदार की लड़का-लड़की का रिश्ता करा दिया था। किसी कारणवंश रिश्ता टूट गया। आरोप है कि एक महिला कांस्टेबल ने लड़की का फोटो पुलिस के ग्रुप पर वायरल कर दिया। साथ ही लिखा कि यह लड़की गुम हो चुकी है, किसी को पता चले तो बता देना।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों महिला कांस्टेबलों में तनातनी चली रही थी। सोमवार दोपहर सुदेशना डाक लेकर महिला थाने में पहुंची। इसी दौरान सुदेशना की संगीता से कहासुनी और फिर गाली गलौज हो गई। महिला कांस्टेबल दोनों में बीचबचाव करने लगी तो दोनों कांस्टेबलों में जूतम-पैजार हो गया। हंगामा हुआ तो ऑफिस में बैठी इंस्पेक्टर भी दौड़कर वहां पहुंची। इंस्पेक्टर ने दोनों कांस्टेबल को हड़काया तो उन्होंने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो क्यों किया वायरल
रिश्ता टूटा तो युवती का फोटो वायरल कर दिया। युवती की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। सवाल उठता है कि आखिर कांस्टेबल ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ही ऐसा करेगी तो कौन उन पर यकीन करेगा। आम जनता पुलिस पर कैसे विश्वास कर पाएगी।
थाने में अराजकता होगी
थानों में अराजकता होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। ये मामला सिर्फ दो महिला कांस्टेबलों में मारपीट का ही नहीं, बल्कि पुलिस की साख का भी है। महिला थाने में पहले भी महिला कांस्टेबलों में मारपीट हुई है। एक मामला तत्कालीन इंस्पेक्टर रीता शुक्ला के कार्यकाल में हुआ और इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह के सामने हुआ। ये मामले लखनऊ तक पहुंचे, जिसमें बड़ी कार्रवाई हुई थी।

कार्रवाई पर खामोशी
इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने बताया कि दोनों महिला कांस्टेबलों में गाली गलौज और मारपीट हुई है। इसकी रिपोर्ट एसएसपी को भेजी है। सवाल उठता है कि इस मामले में अभी पुलिस अधिकारी खामोश बैठे हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना कि दोनों महिला कांस्टेबलों में मारपीट होने की जानकारी मिली है। दोनों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed