{"_id":"5b6616514f1c1b9b3e8b53c3","slug":"11533417041-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रोड पर युवक पर चाकू से हमला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ रोड पर युवक पर चाकू से हमला, हंगामा
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमला किया
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के करीम नगर निवासी जावेद का एक अगस्त को बाइक टकराने पर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने जावेद को भुगतने की धमकी दी थी। शनिवार दोपहर को जावेद जाकिर कॉलोनी में गया था। आरोप है कि आधा दर्जन युवकों ने जावेद पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा से सड़क पार करके आया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। घायल जावेद लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा तो उसे नौचंदी थाना क्षेत्र में मारपीट होने की बात कहकर टरका दिया। वहीं नौचंदी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की है, वहीं पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।