फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कालाबाजारी का गेहूं थाने से गायब, पुलिस घेरे में

थाने से गायब हुआ कालाबाजारी का गेहूं , पुलिस घेरे में

Mon, 16 Jul 2018 09:56 AM IST
अमर उजाला, डेस्क, मेरठ
अमर उजाला, डेस्क, मेरठ Updated Mon, 16 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी का गेहूं थाने से गायब, पुलिस घेरे में
police
सरकारी राशन की दुकान से कालाबाजारी का गेहूं पकड़े जाने के मामले में खुद पुलिस घेरे में आ गई है। मेरठ के लिसाड़ी गेट पुलिस ने शनिवार रात लोगों की शिकायत पर सरकारी गेहूं से भरे टाटा मैजिक को पकड़ लिया। लेकिन यही गाड़ी रविवार सुबह थाने से गायब हो गई। पूरे मामले में सीओ कोतवाली ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट के चमड़ा पैठ के पास आबिद हुसैन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। शनिवार रात पड़ोस के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि सरकारी गेहूं को एक गाड़ी में भरकर बेचा जा रहा है। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इस दौरान दुकानदार अन्य लोगों के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन

जिसके बाद यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को मौके पर बुला लिया। उस समय गाड़ी में करीब 20 क्विंटल सरकारी गेहूं भरा था। पुलिस ने गाड़ी थाने में खड़ी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

थाने में पहुंची गायब गाड़ी

रविवार सुबह पड़ोस के लोग पहुंचे तो वहां गेहूं से भरी गाड़ी गायब थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आपूर्ति विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने कई घंटे बाद गेहूं से भरी गाड़ी मंगाई तो उसमें करीब 14-15 बोरे गेहूं भरा हुआ था। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर करीब 14-15 क्विंटल गेहूं गायब कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

मिलीभगत के आरोप
चमड़ा पैठ के रहने वाले सलमान, आबिद, यूनुस खान, सुहैब और अन्य लोगों ने पुलिस अफसरों से कहा कि आपूर्ति विभाग की टीम एक तो गेहूं की कालाबाजारी नहीं पकड़ रही। लोगों ने गेहूं को पकड़वाया तो पुलिस ने गेहूं गायब करा दिया। पूरे मामले में जांच की जा रही है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक थाने से गेहूं से भरी गाड़ी होना गंभीर मामला है। पूरे मामले में थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed