फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीजीपी से मिलने से रोका तो दी आत्मदाह की चेतावनी

डीजीपी से मिलने से रोका तो दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी से मिलने से रोका तो दी आत्मदाह की चेतावनी
मेरठ। जानलेवा हमले के मामले में महिला ने बेटे को निर्दोष बताकर डीजीपी से शिकायत करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने मिलने नहीं दिया। महिला ने पुलिस लाइन के गेट पर ही बखेड़ा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस अफसरों ने महिला इंस्पेक्टर को बुलाकर पीड़िता को महिला थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

मवाना के काबली गेट मोहल्ला निवासी सतीश की पत्नी संजो का आरोप है कि पड़ोस में एक युवक को गोली मारने की घटना में पुलिस ने उसके बेटे सोनू को फर्जी तरह से जेल भेज दिया। गोली तमंचा चेक करते समय चली थी। रंजिश के चलते पुलिस ने बिना जांच कर उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता एसपी देहात और एसएसपी से भी मिली। लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं हुई। मंगलवार को महिला को पता चला कि पुलिस लाइन में डीजीपी आ रहे हैं। जैसे ही महिला पुलिस लाइन के गेट पर पहुंची तो वहां मौजूद सीओ एलआईयू और सीओ सिविल लाइन ने रोक लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि उसे डीजीपी से मिलना है। लेकि न पुलिस अफसरों ने महिला को अंदर नहीं घुसने दिया। पीड़िता ने चेतावनी दे दी कि वह बीच सड़क पर आत्मदाह कर लेगी। महिला ने सीओ मवाना पर परेशान करने का आरोप लगाया। विवेचना को किसी दूसरे थाने की पुलिस से कराया जाए। बाद में एसपी देहात राजेश कुमार ने मवाना इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई। महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को थाने से मवाना पुलिस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
पुलिस लाइन के गेट पर महिला ने किया बखेड़ा, हिरासत में ली
महिला का आरोप फर्जी मामले में बेटे को मवाना पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed