फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटी के दोस्त ने किया मां का अपहरण

बेटी के दोस्त ने किया मां का अपहरण

Thu, 05 Apr 2018 02:07 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
बेटी के दोस्त ने किया मां का अपहरण
बेटी के दोस्त ने किया मां का अपहरण
विज्ञापन

मेरठ। मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति गुड़गांव की कंपनी में इंजीनियर है। इंजीनियर का कहना है कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। उसके साथ पढ़ने वाला एक युवक घर पर आता जाता था। वर्तमान में वह मेरठ में एक कालेज में पढ़ रहा है। आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी के बीच नजदीकी संबंध हैं। इसको लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया, जिसका मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। इंजीनियर का आरोप है युवक ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। युवक महिला को लेकर परतापुर स्थित एक होटल में रुक ा। बुधवार को इंजीनियर एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा। उसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचकर अपनी पत्नी और युवक के फोटो दिखाए। पीड़ित ने युवक से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की। साथ ही कहा कि उसकी बेटी ने बताया कि मम्मी कहती थी कि तू अपने प्रेमी से शादी कर लेना, मैं अपने प्रेमी के साथ चली जाऊं तो अपने पापा को मत बताना। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी रेनू सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed