फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मितन और उसकी बहन की भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

मितन और उसकी बहन की भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मितन और उसकी बहन की भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

विज्ञापन
मेरठ।
मितन व उसकी बहन सुमन का परिवार प्रशासन के खिलाफ कलक्ट्रेट पर सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेगा। मितन ने कहा कि घर में भूखे प्यासे मरने से अच्छा है कि कलक्ट्रेट पर जाकर जान दें। ताकि लोगों को पता चले कि प्रशासन ने उनकी कितनी मदद की है। हत्यारोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते उनका घर से बाहर जाना भी मुश्किल हो रहा है।
तीन फरवरी को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर निवासी सावित्री की हत्या कर दी गई थी। इसमें सुमित जाट समेत 17 लोग नामजद हुए थे। हत्यारोपियों ने 12 फरवरी को सावित्री के दामाद बबलू की हत्या झुनझुनी सरधना में कर दी। सावित्री की हत्या से मितन व उसके परिवार और बबलू की हत्या से उसकी पत्नी सुमन को और खतरा बन गया। सावित्री के बेटे मितन और सुमन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। शुक्रवार को मितन ने कहा कि वह और उसकी बहन सुमन का परिवार कलक्ट्रेट में सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेगा। पुलिस ने सुरक्षा में पीएसी लगाई है, लेकिन प्रशासन ने खाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। उनके घर का नल तक खराब है।
विज्ञापन


पीएसी देती है खाना
मितन ने बताया कि कई बार तो घर में आटा तक नहीं होता। सुरक्षा में लगे पीएसी के जवान अपने कैंप से ही उनको खाना देते हैं। कोई जनप्रतिनिधि तक मदद करने के लिए उनके घर तक नहीं पहुंचा। उनके प्रति भी मितन के परिवार में आक्रोश है। बबलू के पांच बेटियां हैं। इसको लेकर परिवार चिंतित है कि आखिर उनका पालन पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा इस परिवार का
तीन फरवरी से मितन के परिवार की देखरेख पुलिस कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी ने मितन व उसके भाई रवि को लाइसेंसी हथियार भी दे दिये। पुलिस व पीएसी भी लगा रखी है। मितन और उसकी बहन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। अब तक खाने पीने तक की व्यवस्था मितन के परिवार की पुलिस कर रही है। सवाल उठता है कि आखिर इस परिवार के साथ क्या होगा। मजदूरी तक करने भी नहीं जा सकते। क्योंकि हत्यारोपियों ने उनको धमकी दी कि वह किसी भी सूरत में उनको नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed