{"_id":"5a8dd8d34f1c1b4e588ba140","slug":"11519245523-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता को पुलिस ने पीटा, गाड़ी में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रनेता को पुलिस ने पीटा, गाड़ी में डाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसएसपी की एस्कॉर्ट पुलिस ने बुधवार को जेल चुंगी के पास काले शीशों वाली स्विफ्ट कार घेराबंदी के बाद पकड़ ली। आरोप है कि पुलिस ने स्विफ्ट कार में मौजूद सीसीएसयू के छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा से बदमाशों जैसा सलूक किया। बदसलूकी करते हुए राणा को अपनी गाड़ी में खींचकर पुलिस सिविल लाइन थाने ले गई। विरोध में कैंपस और कॉलेज के छात्र थाने पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एसएसपी मंजिल सैनी बुधवार को जागृति विहार एक्सटेंशन से राष्ट्रोदय की तैयारियों का जायजा लेकर लौट रही थीं। जेल चुंगी के पास उनकी नजर एक स्विफ्ट कार पर पड़ी, जिसके शीशों पर गहरी काली फिल्म चढ़ी हुई थी। एसएसपी के निर्देश पर उनकी एस्कॉर्ट पुलिस ने कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
छोड़ो... मैं छात्रसंघ अध्यक्ष हूं
स्विफ्ट कार की ड्राइविंग सीट पर मौजूद सीसीएसयू के छात्र संघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा को पुलिस ने नहीं पहचाना और जबरन गाड़ी से खींचने लगी। जिस पर विजय ने कहा कि छोड़ो, मैं छात्रसंघ अध्यक्ष हूं। लेकिन पुलिस वालों ने उसकी एक नहीं सुनी और जबरन अपनी स्कॉर्पियों में बैठा लिया। एक पुलिस वाला स्विफ्ट कार को सिविल लाइन थाने ले आया।
विज्ञापन
पहले काली फिल्म उतारो
थाने में कार पहुंचते ही दरोगा आशु भारद्वाज व पुलिस वाले शीशों से काली फिल्म उतारने लग गए। छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की जानकारी पर छात्र भी थाने पहुंच गए। छात्रों ने नाराजगी जताई। लेकिन पुलिस काली फिल्म उतारती रही।
मंजिल सैनी को फोन मिलाओ
एसओ सिविल लाइन के सामने एक छात्रनेता ने थाने में किसी नेता को फोन मिलाकर कहा कि मंजिल सैनी को अभी फोन करो। छात्रनेता कह रहा था कि उनकी गाड़ी व छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ ऐसा होगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे। छात्रों का आंदोलन मेरठ में ऐसा होगा कि पुलिस और प्रशासन भी काबू नहीं कर पाएगा। वह किससे बात कर रहा था, कोई नहीं जानता। पुलिस वाले उसके चेहरे को देखते रहे।
थाने में धरना-प्रदर्शन, हमें जेल भेजो
छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ बदसलूकी का पता लगते ही मेरठ कॉलेज से छात्रनेता अनुज जावला, सौरभ सिंह, अवनीश काजला समेत काफी संख्या में छात्र सिविल लाइन थाने पहुंचे। एसओ और छात्रों में तीखी झड़प हो गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि यहां भगवा सरकार चल रही है। भगवा ड्रेस में कोई कुछ भी कर दे, कोई बोलने वाला नहीं। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रों ने थाने में करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। छात्र बोले कि हमें जेल भेज दो। उसके बाद पुलिस वालों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। गहमागहमी के बाद पुलिस ने चालान कर कार को छोड़ दिया।
खास बातें:
- एसएसपी ने जेल चुंगी के पास पकड़वाई काले शीशों वाली स्विफ्ट कार
- छात्र संघ अध्यक्ष से बदमाशों जैसा सलूक करने पर भड़के कैंपस के छात्र
- सिविल लाइन थाने पर किया धरना प्रदर्शन, एसओ से हुई तीखी नोकझोंक