{"_id":"5a8745ff4f1c1bb1208b99b7","slug":"11518814719-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में आरोपी कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में आरोपी कोर्ट में सरेंडर
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ।
परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड की साजिश का मुल्जिम बना सुशील मूंछ और उसका बेटा टोनी अभी खामोश हैं। जबकि अन्य आरोपी एक के बाद एक सरेंडर कर रहे हैं। शुक्रवार को एक नामजद आरोपी धर्मवीर कोर्ट में सरेंडर हो गया। अन्य तीन की सरेंडर अर्जी कोर्ट में है।
सोहरका में 24 जनवरी को भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या हुई थी। हत्यारोपी मांगे उर्फ विनय और गोलू उर्फ तरुण जेल में हैं। इस हत्याकांड में पुलिस ने सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी समेत छह आरोपी साजिश करने के मुल्जिम बनाए थे। शुक्रवार साजिश में बने मुल्जिम धर्मवीर सिंह ने सीजेएम तबरेज अहमद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपी अमित और दो महिलाओं ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाली हुई है। लेकिन सुशील मूंछ व टोनी ने अभी सरेंडर अर्जी तक नहीं डाली। हालांकि यह चर्चा है कि सुशील व उसका बेटा गुपचुप तरीके से सरेंडर करने की फिराक में हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई दबिश सुशील मूंछ के घर पर नहीं दी।