फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट तो बहुत कीं, पर भीड़ ने पहली बार मारा

लूट तो बहुत कीं, पर भीड़ ने पहली बार मारा

Wed, 14 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
लूट तो बहुत कीं, पर भीड़ ने पहली बार मारा
मेरठ। गढ़ रोड पर मोहन गैस एजेंसी के सेल्समैन से हुई लूट के मामले का पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार खुलासा कर दिया। इस दौरान एक आरोपी पूछताछ में बोला कि लूट तो सात-आठ की हैं। लेकिन भीड़ ने पहली बार पकड़कर बहुत बुरी तरह से मारा। यदि पुलिस न पहुंचती तो भीड़ जान से मार देती।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार दोपहर मोहन गैस एजेंसी के सेल्समैन रमेश से चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। इस दौरान तीन बदमाश भाग निकले, जबकि अंकुर कुमार पुत्र राजेराम निवासी अब्दुल्लापुर को भीड़ ने पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी अंकुर भारती निवासी अब्दुल्लापुर को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के पास से 52 सौ रुपये, तमंचा, चाकू, गैस की पासबुक, बिल और अन्य कागजात भी बरामद किए हैं। फरार आरोपी प्रिंस निवासी राली चौहान और आकाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि अंकुर बाउंसर की नौकरी भी करता था। इस गिरोह ने एक माह पहले अब्दुल्लापुर में महिला से पर्स लूटा था। दो माह पहले परीक्षितगढ़ में एक महिला के कुंडल झपटे थे। छह माह में यह गिरोह लूट की आधा दर्जन वारदात कर चुका है। आरोपियों ने बताया कि प्रिंस ने लूट की योजना बनाई थी, जिसने कहा था कि उसकी एक प्रेमिका है। लूट का पैसा बांटने के बाद घर पर पार्टी करेंगे। बताया गया कि उन्होंने रेकी करी थी कि बैग में दो या तीन लाख रुपये मिलेंगे। लेकिन मौके पर भीड़ ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed