{"_id":"5a64fa5f4f1c1b7c268b5a32","slug":"11516567135-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में लाखों की चोरी
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी
कैराना। मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी स्थित एक बंद मकान में दिनदहाडे़ चोरो ने छत के रास्ते मकान के अंदर घुसकर लाखों के नकदी जेवर चोरी कर लिए। परिवार ने दो बेटियों की शादी के लिए ये सामान जुटाया था।
रविवार को मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी राजमिस्त्री तालिब उर्फ निन्ना के भाई सालीम की बेटी का शादी समारोह पास ही स्थित बारात घर में हो रहा था। तालिब अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मकान का ताला लगा कर परिवार सहित शादी में गया हुआ था। भतीजी के विदा होने के बाद तालिब का परिवार वापस अपने घर आया तो देखा कि कमरे की ताला मास्टर चाबी से खुला हुआ है तथा मास्टर चाबी भी ताले में ही लगी हुई। तालिब ने कमरा खोल कर देखा तो वहा अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही बराबर के कमरे के बेड का बाक्स भी खोल कर सामान इधर उधर बिखरा रखा था। तालिब ने बताया कि उसने अपनी दो लड़कियों की शादी के लिए सोने के दो जोडी कुंडल, 2 सोने की अंगुठी, 2 सोने की नथ, चार जोड़ी सोने की बाली, 4 जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी पाजेब सहित 85 हजार की नकदी अलमारी में रख रखी थी, जिसे चोरों ने चुरा लिया। वहीं, सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। चोर मकान के अंदर छत के रास्ते नीचे उतरे तथा घटना का अंजाम देकर छत के रास्ते ही फरार हो गये।