फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले हमला और फिर मांगी व्यापारी से रंगदारी

पहले हमला और फिर मांगी व्यापारी से रंगदारी

Sun, 24 Dec 2017 02:45 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
पहले हमला और फिर मांगी व्यापारी से रंगदारी
मेरठ/रोहटा। कुख्यात मोनू जाट जेल से रोहटा में फिर से दहशत फैला रहा है। पहले व्यापारी पर जानलेवा हमला कराया और अब फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। खौफ में आए व्यापारियों ने शनिवार को रोहटा का बाजार बंद रखा। मोनू जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

50 हजार का इनामी रह चुका रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू जाट चार व्यापारियों और एक किसान दंपति की हत्या कर चुका है। रोहटा निवासी जयप्रकाश एक मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर और अखबार विक्रेता हैं। जिन पर 27 नवंबर को जानलेवा हमला हुआ था। शुक्रवार रात जयप्रकाश को मोबाइल पर कॉल करने वाले खुद का नाम मोनू जाट बताया। धमकी दी कि शनिवार शाम तक एक लाख रुपये का इंतजाम कर देना, अन्यथा रविवार को दुकान मत खोलना। शनिवार को यह बात पता चलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। बाजार में पहुंचे एसओ रोहटा रविंद्र पंत ने कहा कि मोनू जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी भरी कॉल बागपत जेल से आनी बताई है। मोनू भी बागपत जेल में बंद है।
विज्ञापन

शनिवार नहीं बंटे अखबार
जयप्रकाश रोहटा गांव और बाजार में करीब तीस साल से अखबार बेचने का कार्य करते हैं। उनके पास रोहटा गांव के साथ-साथ आसपास के आधा दर्जन गांवों की अखबार की एजेंसी है। शनिवार को जयप्रकाश ने कार्य नहीं किया, जिसके कारण रोहटा गांव के साथ-साथ आसपास के आधा दर्जन गांवों में अखबार वितरित नहीं किया गया। कई लोगों को कॉल
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रोहटा में मोनू कई लोगों को कॉल कर रंगदारी मांग चुका है। दहशत के चलते कई लोगों ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। व्यापारी जयप्रकाश ने साहस जुटाया है। पुलिस ने जल्द कोई एक्शन नहीं लिया तो रोहटा में अनहोनी हो सकती है। जिसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
एसएसपी से मांगी सुरक्षा
रोहटा के व्यापारियों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। व्यापारी जयप्रकाश ने एसएसपी से गुहार लगाते सुरक्षा मांगी। एसएसपी ने एसपी देहात को मोनू जाट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने जांच के बाद सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

गंभीरता से होगी जांच
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार रोहटा थाने में कुख्यात मोनू जाट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले मोबाइल नंबर की जांच हो रही है। व्यापारी पर पहले भी हमला हो चुका है। पुलिस गंभीरता से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed