फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में डकैती

पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में डकैती

Sun, 10 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में डकैती
पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में डकैती
विज्ञापन


मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के तल्हेटा गांव में छह नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार देर रात मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर डकैती डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गुस्सा है।
तल्हेटा गांव में टिक्की वाले बाबा के नाम से प्राचीन मंदिर स्थल है। शुक्रवार रात छह हथियारबंद बदमाश नकाब पहनकर मंदिर में घुसे और पुजारी महराज शारदा दास (71) को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने 51 किलो का पीतल का घंटा, पांच छोटे घंटे, तीन बैटरी, एक इनवर्टर, दानपत्र और 1300 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से पुजारी के सिर पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने पुजारी को बंधनमुक्त कराया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए। मंदिर में डकैती से ग्रामीणों में आक्रोश है। एसओ रामेश्वर सिंह ने बताया कि पुजारी की ओर से तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
मंदिर में तीन बार हो चुकी है चोरी
ग्रामीणों ने बताया कि टिक्की वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध मंदिर में इससे पूर्व भी तीन बार चोरी हो चुकी हैं। बदमाशों ने एक बार फिर मंदिर को निशाना बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पूर्व में चोर 51 किलो वजनी पीतल का घंटा चुरा ले गए थे। गांव वालों ने दोबारा 51 किलो का घंटा लगवाया। बदमाश अब उसे भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आसपास के हो सकते हैं बदमाश
डकैती डालने वाले बदमाश आसपास के होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने पहचान छुपाने के लिए नकाब पहना हुआ था। पुजारी शारदा दास महराज ने बताया कि सभी बदमाश नवयुवक थे। उनकी भाषा भी स्थानीय लग रही थी। बदमाशों ने गाली गलौच की और घटना के बारे में पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, गांव के शेखर त्यागी ने बताया कि बीते साल कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों ने यहां आगजनी की थी। पुलिस के ढीले रवैये की वजह से बार-बार वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed