{"_id":"59b5ac0c4f1c1bf77f8b5ab6","slug":"11505078284-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी में इनके लिए मायने नहीं हैं ट्रैफिक के नियम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी में इनके लिए मायने नहीं हैं ट्रैफिक के नियम
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या पुलिस के लिए नहीं हैं ट्रैफिक नियम?
मेरठ। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आठ सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया गया गया है। लेकिन पुलिस ही इस अभियान को हवा में उड़ा रही है। रविवार को अभियान नहीं चलाया गया, लेकिन पुलिसकर्मी वर्दी में दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट घूमते रहे।
पुलिस लाइन और एसएसपी ऑफिस के बाहर भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दो पहिया चलाते हैं। तत्कालीन एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने पुलिस ऑफिस के लिए नियम बनाया था कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन लेकर पुलिस ऑफिस में नहीं घुसेगा। खुद एसएसपी ने अपने सामने नियम तोड़ने वालों के चालान कराए थे। वहीं एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि ट्रैफिक के नियम सभी के लिए बराबर हैं। पुलिसकर्मी यदि ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार से अभियान सख्ती से चलाया जाएगा।
यह चल रहा है अभियान
आठ सितंबर में शुरू हुआ यह आठ दिवसीय अभियान चार-चार दिन के दो चरणों में चलाया जाएगा। इसमें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाना और ट्रिपल सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाने, तेज रफ्तार वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करना, गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खास बात
शहर में दो पहिया वाहन चलाते वक्त खुद ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं पुलिसकर्मी