{"_id":"59b1b4aa4f1c1be87f8b4ce0","slug":"11504818346-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर कैंटीन संचालक को लूटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर कैंटीन संचालक को लूटा, फायरिंग
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट में कैंटीन संचालक को रंगदारी न देने पर तमंचों की बट से पीटा। आरोप है कि बदमाश गल्ले से नगदी लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
इस्लामाबाद में आसिफ पुत्र कबीरा की कैंटीन है। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दो बाइकों से सुहेल, सुयेब सहित चार युवक पहुंचे। धमकी दी कि कैंटीन चलानी है तो 10 हजार रुपये देने होंगे। आसिफ के असमर्थता जताने पर आरोपी युवकों ने आसिफ की पिटाई करते हुए पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 और इंस्पेक्टर लिसाड़ गेट राशिद अली मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले को दबाने में लग गई। लेकिन बाद में मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस पीड़ित को थाने ले गई और तहरीर देने के लिए कहा। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कैंपस में पेड़ गिरा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में लाइब्रेरी के पास बृहस्पतिवार रात एक पेड़ टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि वहां से जा रहे छात्र पेड़ की चपेट में नहीं आये। सूचना पर मेेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।