{"_id":"59aeb5ce4f1c1b10088b467f","slug":"11504622030-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौनी गांव से दलित किशोरी का अपहरण, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किनौनी गांव से दलित किशोरी का अपहरण, तनाव
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के किनौनी गांव से 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में गांव में जातीय टकराव की स्थिति बन गई है। मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने एडीजी जोन कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि पुलिस एक भाजपा नेता के दबाव में किशोरी को बरामद नहीं कर रही है।
ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर बताया कि गांव निवासी किशोरी 31 अगस्त की शाम घर से निकली थी। आरोप है कि कार सवार चार लोग किशोरी को अपहरण कर ले गए। किशोरी के पिता ने रोहटा थाने पर बागपत के गढ़ी गांव निवासी एक युवक और किनौनी निवासी तीन युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में आयोजित पंचायत में कहा कि यदि तीन दिन में पुलिस ने किशोरी को बरामद नहीं किया तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।
गांव के युवकों ने कराया अपहरण:
थाने में सुनवाई नहीं होने पर गांव से सूरजपाल, रामभूल, प्रमोद, जयकरण, राकेश, हरगुलाल, नरेश, राजकुमार, सोनू, दिनेश आदि काफी संख्या में ग्रामीण एडीजी जोन कार्यालय पहुंचे। किशोरी के पिता ने पुलिस अफसरों के सामने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। गांव के दबंग लोग धमकी दे रहे हैं। पुलिस एक भाजपा नेता के दबाव में किशोरी को बरामद नहीं कर रही है। किशोरी के पिता ने एडीजी के स्टाफ ऑफिसर रणविजय सिंह से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी बागपत का रहने वाला है। जिसके बड़े भाई की किनौनी में ससुराल है। इस संबंध में जोन ऑफिस से एसओ रोहटा को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खास बात:
- दूसरी बिरादरी के युवकों पर आरोप, रोहटा थाना घेरा, गांव में टकराव की स्थिति
- दलित पक्ष के लोग पहुंचे एडीजी जोन कार्यालय, किशोरी बरामद करने की मांग