{"_id":"59872ab64f1c1b8d598b49a7","slug":"11502030518-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चोटी कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की चोटी कटी
Updated Sun, 06 Aug 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिले में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी है। रविवार को नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर गली नंबर 13 की निवासी एक महिला ने दावा किया कि उसे आसपास एक साये का अहसास हुआ और उसकी चोटी कट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और लोगों को अंधविश्वास पर भरोसा न करने की नसीहत देकर लौट गई।
पीड़िता नौशादा (45) पत्नी वहीदुद्दीन ने बताया कि वह रविवार दोपहर अपने घर में आराम कर रही थी। उसे लगा कि उसके आसपास कोई है। उसने उठकर देखा तो वहां कोई नहीं था। तभी उसकी नजर अपनी चोटी पर गई। देखा तो वह कटी हुई थी। नौशादा ने इस घटना के बाद सिर दर्द और चक्कर आने की भी शिकायत की। इस बीच नौशादा के घर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंचे एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने कहा कि महिला कमरे में अकेली थी। उसने वहां किसी को आते- जाते हुए भी नहीं देखा। इस मामले में कोई केस नहीं बनता। परिजनों और मोहल्ले वालों को इस तरह के अंधविश्वास पर भरोसा नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि शनिवार को ढबाई नगर की गली नंबर 14 में चांदनी पत्नी रिजवान ने भी चोटी कटने की शिकायत की थी। इनके अलावा रामराज और जानी में भी दो महिलाओं की चोटी कटने की खबर सामने आई थी।
विज्ञापन
अंधविश्वास है तो कौन काट रहा चोटी
मेरठ। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह अंधविश्वास है तो पुलिस यह तो बताए कि चोटी कौन काट रहा है। सवाल है कि कोई महिला अपने बाल क्यों काटेगी। स्थानीय निवासी आस मोहम्मद का कहना है कि अगर यह वास्तव में अंधविश्वास है तो पुलिस जांच कर इसे साबित तो करे। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक हुई घटनाओं में महिलाओं ने किसी को नहीं देखा। केवल साया नजर आने की बात कह रही हैं। ऐसे में कोई अपराध नहीं बनता। पुलिस मौके पर केवल कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने को जाती है ताकि मौके पर जमा भीड़ कोई गलत कदम ना उठाए।
खास बात
- नौचंदी के ढबाई नगर में फिर कटी एक महिला की चोटी
- पुलिस अंधविश्वास पर भरोसा न करने की नसीहत देकर लौटी