फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दरोगा की पिटाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दरोगा की पिटाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
दरोगा की पिटाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
दरोगा की पिटाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला गांव में शहीद के परिवार के साथ हुए विवाद के दौरान दरोगा की पिटाई करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस गत कई दिनों से आरोपी की तलाश रही थी।

गत माह 30 मार्च को निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला में शहीद विनोद कुमार के परिवार के लोगों से कुछ लोगों का झगड़ा हो गया था। जिसकी जांच करने पहुंचे स्थानीय चौकी प्रभारी दिनेश कुमार का शहीद के परिजनों के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने दरोगा की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने 2 अप्रैल को दरोगा दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बिल्लू ,अंकित कुमार, सचिन, नितिन, अर्जुन, ललित उर्फ बब्लू ,भोपाल निवासीगण कस्बा पतला सहित दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व लूट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की की थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुख्यारोपी बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी धमेंद्र सिह ने बताया कि आरोपी की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। गौरतलब है कि ग्रामीणों के अनुरोध पर पुलिस ने लूट की धाराएं हटा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed