फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुल्हैडा में आतंकी घटना को लेकर मिठाई बांटने व देश विरोधी नारे लगाने का आरोप

मुल्हैडा में आतंकी घटना को लेकर मिठाई बांटने व देश विरोधी नारे लगाने का आरोप

Sat, 16 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुल्हैडा में आतंकी घटना को लेकर मिठाई बांटने व देश विरोधी नारे लगाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। मुल्हेड़ा के ग्रामीण एवं बजरंग दल कार्यकर्ता शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दूसरे समुदाय के दो सगे भाइयों पर कश्मीर में हुई आतंकी घटना पर गांव में जश्न मनाने और मिठाई बांटने की तहरीर दी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया झूठी पाई।
मुल्हेड़ा गांव निवासी विनय जैन, राजीव जैन ने शुक्रवार को गांव के ही दूसरे समुदाय के दो सगे भाइयों पर आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और देश विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों को बताया इन दोनों युवकों ने मिठाई भी बांटी। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुल्हेड़ा चौकी पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, बजरंग दल के विभाग संयोजक के नेतृत्व में काफी संख्या में संगठन कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान कोतवाली में हंगामा भी किया।
विज्ञापन

उधर, हिरासत में लिये युवक ने खुद को बेगुनाह बताया। उसने कहा कि एक सप्ताह पूर्व राजीव जैन के भाई की दुकान से चीनी के रेट को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भी उनकी दुकान से ही सामान खरीद रहा है। उसे आतंकी घटना पर मिठाई बांटने का आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, मिलन सोम का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करे। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हिरासत में लिये युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में शिकायत फर्जी प्रतीत हो रही है। इस संबंध में सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
पुलिस ने प्रथमदृष्टया जांच में शिकायत झूठी पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed