{"_id":"5c33ab91bdec2257043b8a69","slug":"111546890129-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े अगवा कर युवक से 13 हजार, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े अगवा कर युवक से 13 हजार, मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े अगवा कर युवक को लूटा, डेढ़ घंटे कार में घुमाते रहे
मुरादनगर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक को उसकी ही कार में अगवा कर तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर युवक को घायल कर दिया। खास बात यह रही कि बदमाश पीड़ित को मोदीनगर हापुड़ रोड से मुरादनगर तक कार में बंधक बनाकर करीब एक घंटे घुमाते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। दो थानों के बीच सीमा विवाद को लेकर घटना उलझी हुई है।
गाजियाबाद पंचशील लालकुआं निवासी राजवती जीडीए में जेई हैं। उनका बेटा शिवराज सिंह एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शिवराज ने बताया कि सोमवार को अपनी कार से हापुड़ गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह हापुड़ मोदीनगर मार्ग से होते हुए गाजियाबाद लौट रहा था। जैसे ही वह मोदीनगर पहुंचा तो बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पीछे से दूसरी बाइक पर आए तीन युवक उसकी कार में पीछे की सीट पर बैठ गए। बदमाशों ने सीट के नीचे उसे बंधक बना लिया और तमंचा दिखाकर उससे 13 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश करीब एक घंटे तक उसे कार में बंधक बनाकर हाइवे पर मोदीनगर से मुरादनगर के बीच घुमाते रहे। करीब डेढ़ बजे बदमाश उसे कार समेत दुहाई के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने वारदात की सूचना दुहाई में पुलिस पीसीआर को दी। इसके बाद पीड़ित ने मुरादनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला मोदीनगर का बताया। एसओ उम्मेद बहादुर सिंह ने बताया कि वारदात की जांच कराई जा रही है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख बदमाशों का पता लगाया जाएगा।