फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घात लगाए बैठे दो लोगों ने युवक को गोली मारी

घात लगाए बैठे दो लोगों ने युवक को गोली मारी

Tue, 17 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
घात लगाए बैठे दो लोगों ने युवक को गोली मारी
घात लगाए बैठे दो लोगों ने युवक को गोली मारी
विज्ञापन


मुरादनगर। बाइक से गाजियाबाद जा रहे एक युवक को घात लगाए बैठे दो लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई ने गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

मकरेड़ा गांव निवासी संजय कुमार पुत्र तेजपाल सिंह पशु पालन कर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकला था। गांव के तिराहे कच्चे रास्ते के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो लोगों ने पीछे से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय की पीठ में लगी और पेट से पार हो गई। शोर मचाने पर आरोपी ग्रामीणों को आता देख बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई ने गांव के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कुछ समय पहले संजय का आरोपियों से विवाद हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed