फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो बहनों पर तेजाब डालने की धमकी, स्कूल जाना छोड़ा

दो बहनों पर तेजाब डालने की धमकी, स्कूल जाना छोड़ा

Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दो बहनों पर तेजाब डालने की धमकी, स्कूल जाना छोड़ा
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी दो सगी बहनों ने मनचलों से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया। आरोपी कभी अपहरण तो कभी तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। रविवार को पीड़ित बहनों ने मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार एक बहन कक्षा 11 तो दूसरी कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही है। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का रहने वाला एक युवक अपने तीन-चार युवकों के साथ मार्च माह से परेशान कर रहा है। जब भी घर से बाहर निकलती हैं या स्कूल जाती हैं तो आरोपी युवक उनके साथ अश्लील हरकतें कर परेशान करता है। आरोपी युवक एक छात्रा से शादी के लिए जबरन दबाव बना रहा है। छात्रा के अनुसार उसकी मां ने पड़ोसी युवक के घर पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने धमकी दी कि वह दोनों बहनों पर तेजाब डाल देगा।
विज्ञापन

नहीं हुई सुनवाई
पीड़ित पक्ष पहले कमिश्नरी और फिर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। लेकिन अवकाश होने के चलते कोई पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी न होने पर सुनवाई नहीं हो पाई। एसएसपी ऑफिस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ही शिकायती पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने कराया समझौता
पीड़ित छात्राओं की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि यदि उसकी बेटी से शादी नहीं की तो वह उसका अपहरण कर लेगा। डर के चलते दोनों बहनों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। इसकी नौचंदी थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय जबरन समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया था। पुलिस ने कोई समझौता नहीं कराया। तहरीर के आने पर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।

सीओ से करा रहे जांच
पूरे मामले में सीओ सिविल लाइन से जांच कराई जा रही है। दोनों छात्राओं ने छेड़छाड़ के मामले में तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, इसकी भी जांच कराई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजेगी।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी

खास बातें:
नौचंदी क्षेत्र की निवासी हैं दोनों छात्राएं, मनचलों ने किया जीना दूभर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed