फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर नाले में फेंका था शव

बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर नाले में फेंका था शव

Sun, 11 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर नाले में फेंका था शव
नाले में मिले शव की शिनाख्त, हत्या की आशंका
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। हाइवे स्थित श्रद्धापुरी फेस-2 में नाले में मिले शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। परिजनों के अनुसार युवक ई-रिक्शा चलाता था और पांच दिन से लापता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि ई-रिक्शा लूटने के बाद हत्या कर शव नाले में फेंका है।
शुक्रवार शाम हाइवे स्थित श्रद्धापुरी फेस-2 में एक युवक का शव मिला था। शनिवार को अखबारों में प्रकाशित खबर पढ़कर परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान अब्दुल खालिक पुत्र अब्दुल रहमान निवासी शाहजहां कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार अब्दुल पांच मार्च को ई-रिक्शा लेकर निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने लिसाड़ी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके ई-रिक्शा की भी कोई जानकारी नहीं है। उसकी जेब में मोबाइल और नकदी भी गायब मिली है। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि अब्दुल की बदमाशों ने ई-रिक्शा लूट के बाद हत्या कर दी। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस मान रही थी कि नशे में नाले में गिरकर युवक की मौत हुई है, लेकिन परिजनों ने बताया कि अब्दुल नशा नहीं करता था। उधर, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घर में सबसे बड़ा था अब्दुल खालिक
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार अब्दुल शादीशुदा था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे अब्दुल समद व अजीर्कुरहमान हैं। पत्नी समरीन व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
परिजन बोले, बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटकर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed