फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फावड़े से काटकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या

फावड़े से काटकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Wed, 15 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
फावड़े से काटकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोकुल विहार कॉलोनी में एक युवक ने सोमवार देर रात अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी शव के पास अपने चार साल के बेटे को छोड़कर फरार हो गया। मायके वालों का कहना है कि हत्यारोपी युवक को शक था कि उसकी पत्नी के उसके एक दोस्त से संबंध हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नूरपुर हापुड़ निवासी कुशलपाल का परिवार करीब 10 साल से जवाहर नगर में रह रहा है। उसकी पुत्री सोनिया ने छह साल पहले जवाहर नगर निवासी फर्नीचर कारीगर ऋषिपाल पुत्र चेतराम के साथ प्रेम विवाह किया था। जाति अलग होने पर दोनों के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। करीब 20 दिन पहले ऋषिपाल ने गोकुल विहार में सहिराम के यहां किराए पर कमरा लिया था। जहां वह सोनिया और चार साल के बेटे शिवा के साथ रह रहा था। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार मकान मालिक सहिराम करीब 15 दिन बाद मंगलवार सुबह ही बाहर से लौटा था। शिवा ने उसे अपनी मां की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और सोनिया के मायके वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि सोनिया की मां लक्ष्मी ने ऋषिपाल और उसके दोस्त प्रवीण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ऋषिपाल उसकी बेटी से रुपयों की मांग कर रहा था। आए दिन उसे मारता-पीटता था। उसने ही दोस्त के साथ मिलकर सोनिया की हत्या की है। शिवा ने भी पूछताछ में बताया कि उसके पापा ने मम्मी को मारा है। वहीं, सोनिया की मां और बहन का कहना है कि ऋषिपाल को शक था कि सोनिया के उसके एक दोस्त से संबंध हैं। जो हत्या का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई की, फावडे़ से काट डाला
एसओ ने बताया कि सोनिया का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। पास ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और बीड़ी के टुकड़े पड़े थे। सोनिया के चेहरे और गले पर चोटों के निशान मिले, जबकि सिर के पीछे गहरा घाव और चारपाई के नीचे काफी खून पड़ा था। माना जा रहा है कि पिटाई करने के बाद उसके सिर पर फावड़े से प्रहार किया गया था। मौके पर मिले सुबूतों से यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले सोनिया के साथ संबंध बनाए गए थे। रात को पति घर पर था। संभावना है कि उसने ही उसके साथ संबंध बनाए हो। उसी ने बीड़ी पी होगी। लेकिन जांच के तमाम बिंदु हत्यारोपी की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे।
खास बात
- टीपी नगर के गोकुल विहार में सनसनीखेज वारदात
- मायके वालों का कहना, दोस्त से था संबंधों का शक
- पति और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed