फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सारे प्रयास हुए विफल, जाम से फिर जूझा शहर

सारे प्रयास हुए विफल, जाम से फिर जूझा शहर

Thu, 14 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
सारे प्रयास हुए विफल, जाम से फिर जूझा शहर
मेरठ। यातायात पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद शहर रोजाना जाम से जूझ रहा है। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की भरमार इसकी मुख्य वजह है। इन पर न तो यातायात पुलिस लगाम लगा पा रही है और न ही आरटीओ विभाग। बुधवार को भी शहर में कई स्थानों पर लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

बागपत अड्डा
दोपहर में फुटबाल चौक से मेट्रो प्लाजा तक कई बार जाम लगा। स्कूलों की छुट्टी के बाद फुटबाल चौक से बागपत रोड, दिल्ली रोड के अतिरिक्त घंटाघर की ओर से आने वाला ट्रैफिक काफी अधिक हो गया। फुटबाल चौक और मेट्रो प्लाजा के सामने यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में लगे थे।
विज्ञापन

रेलवे रोड चौराहा
चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। कई स्कूली वाहन भी इनमें फंसे थे। इस चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ आडे़ तिरछे ऑटो खड़े रहते हैं। ये सड़क पर ही रोककर यात्री बैठाते हैं इस वजह से रुक रुककर यहां जाम लगता है। यातायात पुलिसकर्मी भी इन पर सख्ती नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरनगर बाजार
बाजार में दोपहर में जाम लगा था। कई दुपहिया वाहन भी यहां फंसे थे। दुकानों के बाहर आधी सड़क तक दोपहिया वाहन आड़े-तिरछे खड़े होते हैं, जिससे मुख्य मार्ग संकरा होने से जाम लगता है। जाम से निपटने के लिए कभी कोई ठोस प्लान नहीं बना।
हापुड़ अड्डा चौराहा
यहां तो रोजाना सुबह से देर शाम तक जाम के हालात रहते हैं। ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो वाले आधी से ज्यादा सड़क घेरकर खड़े होते हैं। पुलिसकर्मी देखकर भी आंखें फेर लेते हैं। काफी चौड़ी सड़क होने के बावजूद भी यहां इस वजह से जाम लगता है।

अपनों की अनदेखी, दूसरों के चालान
मेरठ। तेज स्पीड और सीट बेल्ट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जिले के अलावा अपने कार्यालय के पास भी अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ऐसे वाहन चालकों को जबरन रोका, जो हेलमेट लगाए हुए थे, जबकि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने ही कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर निकले। लेकिन किसी को नहीं रोका गया। एक बाइक सवार के पीछे तो एक पुलिसकर्मी दौड़ पड़ा। आसपास खडे़ लोग भी ये सब देखकर कह रहे थे तो नियम तो सभी के लिए बराबर होने चाहिए। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि ओवरस्पीड वाहन और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 462 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed