{"_id":"595ea7f54f1c1b66388b4691","slug":"111499375605-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का शिकार आर्मी सुबेदार पहुंचा पुलिस ऑफिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी का शिकार आर्मी सुबेदार पहुंचा पुलिस ऑफिस
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
ठगी का शिकार सूबेदार पहुंचा पुलिस ऑफिस
मेरठ। गाजीपुर निवासी अनिल कुमार सिंह आर्मी में सूबेदार हैं। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। सूबेदार की पत्नी नीतू सिंह मेरठ में रहती हैं। सूबेदार और उनकी पत्नी का रुड़की रोड स्थित एसबीआई में ज्वाइंट खाता है। पीड़ित का आरोप है 16 जून को दिल्ली में दो अलग अलग एटीएम से उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गये। सूबेदार की पत्नी ने इसकी शिकायत बैंक में की। बाद में सदर थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मामला साइबर सेल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि साइबर सेल में भी कोई सुनवाई नहीं हो रहीं। बृहस्पतिवार को पीड़ित सूबेदार एसएसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे, लेकिन उस समय एसएसपी मीटिंग के लिए निकल गईं। उसके बाद पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि पूरे मामले की शिकायत वह एसएसपी से करेगा।