फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टोल प्लाजा पर शुल्क मांगा तो कार सवार ने तान दी रायफल

टोल प्लाजा पर शुल्क मांगा तो कार सवार ने तान दी रायफल

Thu, 18 Apr 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर शुल्क मांगा तो कार सवार ने तान दी रायफल

विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर कार सवार युवकों ने कर्मचारियों पर रायफल तान दी। आरोप है कि युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 7 बजे के करीब मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहीं दो कार (यूपी14 बीएल 2280 और डीएल 6 सीपी 5701) टोल प्लाजा पर पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि कार चालक टोल की लाइन में न आकर बाइक वाले रास्ते से निकलने लगे। आरोप है कि जब टोलवे के कर्मचारियों ने उन्हें रोका और उनसे टोल मांगा तो युवकों ने टोल देने से इंकार करते हुए कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान एक युवक कार से रायफल निकाल लाया और टोल कर्मचारियों पर तान दी। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उससे रायफल ली। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। टोलवे अधिकारियों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ दौराला रितेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवारों की पहचान की जा रही है। रायफल के मामले में भी जांच की जाएगी और जरुरत पड़ी तो लाईसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। - रितेश कुमार, एसओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता में खुलेआम लहरा रहे रायफल
मोदीपुरम। लोकसभा चुनाव के कारण आर्दश आचार संहिता लागू है। इस दौरान लाईसेंसी हथियारों को जमा भी किया गया। लेकिन कार सवारों के आचार संहिता के बावजूद खुलेआम रायफल लहराना सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed