{"_id":"5c97e8a8bdec2213fe5d2b51","slug":"101553459368-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष में कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष में कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, कई राउंड फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया।
गांव पांचली बुजुर्ग निवासी इश्तकार पुत्र शौकीन और वारिस अली पक्ष में पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते रविवार सुबह किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी से आपसी तनाव बढ़ गया। मौका पाकर वारिस अली पक्ष ने शौकीन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। यहां पूर्व प्रधान के भाई रहीस को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, एक अन्य ग्रामीण भी घायल हुआ। संघर्ष के दौरान फायरिंग में कई लोग बाल-बाल बचे। गोली बरामदे में लोगों के बीच रखे हुक्के में जा लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के अनुसार तहसील में किसी मामले को लेकर शिकायत की वजह से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।