फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला लावड मार्ग पर वक्र्सशॉप का शटर उखाड कर लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी

दौराला लावड मार्ग पर वक्र्सशॉप का शटर उखाड कर लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी

Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दौराला लावड मार्ग पर वक्र्सशॉप का शटर उखाड कर लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी
रविवार देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। लावड़ मार्ग स्थित नदीम वर्कशॉप का रविवार रात शटर उखाड़कर कीमती सामान समेत लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। सोमवार सुबह पीड़ित व्यापारी को मामले की जानकारी लगी। उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

दौराला थाना क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी मोहम्मद नदीम की लावड़ मार्ग पर नदीम खराद एवं वैल्डिंग के नाम से वर्कशॉप है। नदीम ने बताया कि रविवार देर सायं कहीं से डेढ़ लाख रुपये आए थे। एक व्यापारी को 25 हजार का पैमेंट करने बाद एक लाख 25 हजार रुपये बैग में बंद कर अलमारी में रख दिए थे। इसके बाद वह वर्कशॉप का ताला बंदकर गांव चल गया था। देर रात मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने वर्कशॉप का शटर उखाड़कर बैग में रखा लैपटॉप, मोबाइल, अलमारी का ताला तोड़कर पीतल के 29 वॉल, 25 पीतल के बुश व एक लाख 25 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित सोमवार सुबह वर्कशॉप पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक भी टूटा था। पीड़ित ने व्यापार संघ दौराला के पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी। मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, महामंत्री मनेंद्र भराला समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। व्यापारी नेताओं ने दौराला पुलिस से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है। एसओ रितेश कुमार का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed