फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला पंचायत सदस्य के बाहर फायरिंग की घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर किया हंगामा।

जिला पंचायत सदस्य के बाहर फायरिंग की घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर किया हंगामा।

Fri, 22 Feb 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के बाहर फायरिंग की घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर किया हंगामा।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। तक्षशिला कॉलोनी में जिला पंचायत सदस्य बबीता भड़ाना के घर के बाहर बाइक सवार पांच बदमाशों द्वारा बुधवार रात फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति अजीत भड़ाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ।
उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम करीब 8.15 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश जिला पंचायत सदस्य बबीता भड़ाना के घर के बाहर दो राउंड फायरिंग करके फरार हो गए थे। बबीता भड़ाना के पति का कहना है कि फायरिंग करने से चंद मिनट पहले ही वे दो गांवों के प्रधान, ब्लॉक प्रमुख के साथ से घर निकले थे। इस मामले में बुधवार रात अजीत भड़ाना ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर आज सुबह अजीत भड़ाना तथा उनके समर्थक थाने पहुंचे तथा रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की जानकारी होने पर हंगामा कर दिया। जिस पर पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया तथा तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी रामजीत सिंह यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हंगामे के पश्चात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की

सहसंयोजक मनोनीत किया
मवाना। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज गोयल ने गंगानगर निवासी डॉ. विपुल जैन पुत्र सत्येंद्र जैन को प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed