{"_id":"5c671f19bdec220f12209b92","slug":"101550262041-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में दोस्तों ने मारा था रविंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे के विवाद में दोस्तों ने मारा था रविंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
किठौर निवासी अपहृत रविंद्र हत्याकांड का खुलासा
खतौली नहर से शव बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर/मेरठ। अपहृत रवि उर्फ रविंद्र की हत्या लूट के बंटवारे के विवाद में की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर रविंद्र का शव खतौली नहर से बरामद किया है।
यह था मामला
एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि सात फरवरी को कि ठौर के छुछाई गांव निवासी रवि उर्फ रविंद्र (29) पुत्र संतरपाल रिटायर्ड सूबेदार का अपहरण हो गया था। वह अपने पड़ोसी गांव भड़ौली निवासी सोनू पुत्र सूबेदार के साथ चार फरवरी को गाजियाबाद स्थित दूध प्लांट मे नौकरी करने गया था। इसकी सूचना किठौर पुलिस को दी गई थी। बीते सोमवार सोनू के दोस्त गांव टिटौरा खतौली निवासी राहुल ने रविंद्र के परिजनों को कॉल की थी कि सोनू भड़ौली ने रविंद्र की गला घोंटकर हत्या कर शव खतौली नहर में फेंक दिया है। सूचना पर रविंद्र के परिजन सोनू के पास पहुंचे तो उसने बताया कि रविंद्र की हत्या राहुल ने की है। परिजनों की शिकायत पर किठौर पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया था।
शव मिलते ही मचा कोहराम
एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में सोनू ने बताया था कि लूट के ट्रैक्टर के बंटवारे के विवाद में उसका रविंद्र से विवाद हो गया था। जिस पर रविंद्र हत्या कर शव खतौली नहर में फेंक दिया। पुलिस तभी से खतौली नहर में गोताखोरों की मदद से शव तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि रविंद्र का शव शुक्रवार दोपहर खतौली से कुछ दूरी पर नहर से बरामद हो गया। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविंद्र की मौत के बाद से पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में रविंद्र के पिता ने सोनू पुत्र सूबेदार, पवन पुत्र रमेश और टिटौरा खतौली निवासी राहुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रविंद्र पर नहीं किया विश्वास
एसपी देहात ने बताया कि चारों आरोपियों ने बीस जनवरी को बहसूमा में स्कॉर्पियो को शादी में ले जाने के लिए बुक किया था। जिसके बाद चालक को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो लूट ली थी। इस स्कॉर्पियो को सोनू चला रहा था। उसके बाद सात फरवरी को मीरापुर में ट्रैक्टर लूटा था, जो रविंद्र चलाकर लाने लगा, लेकिन रात में ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद भीड़ पहुंचने पर रविंद्र ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला था। लेकिन उसके साथियों को शक था कि रविंद्र ने ट्रैक्टर बेचकर पैसे हड़प लिए। आरोपी सोनू ने बताया कि वह लूट की स्कॉर्पियो से अपने साथियों के साथ रविंद्र को लेकर गया था। उन्होंने मोदीपुरम में एक ढाबे पर उसे शराब पिलाई। उसके बाद नशा होने पर रविंद्र का गला घोंटकर शव खतौली के पास नहर में फेंक दिया था।