{"_id":"6ad78198e82e48fb4908142e","slug":"saroorpur-police-recovered-a-lost-mobile-phone-and-funds-lost-to-fraud-meerut-news-c-73-1-mct1008-109163-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरूरपुर पुलिस ने गुम मोबाइल और ठगी के रुपये दिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरूरपुर पुलिस ने गुम मोबाइल और ठगी के रुपये दिलाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना पुलिस ने एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक को सौंपा। वहीं, साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के कुल 9504 रुपये वापस कराए। इस कार्रवाई से तीन लोगों को राहत मिली।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सरूरपुर खुर्द निवासी विशाल का गुम मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल की मदद से मंगलवार को बरामद कर उसे लौटाया गया। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पांचली बुजुर्ग निवासी नूर हसन के इंडियन बैंक खाते से 3 फरवरी 2026 को कटे 1404 रुपये वापस कराए। गोटका निवासी विक्रांत पंवार के बैंक खाते से 30 जनवरी 2026 को कटे 8100 रुपये भी टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय कर वापस दिलाए।
सीओ ने बताया कि ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
-- -- -- -- -