फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जागी पुलिस, दोनों महिला कांस्टेबल सस्पेंड

जागी पुलिस, दोनों महिला कांस्टेबल सस्पेंड

Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जागी पुलिस, दोनों महिला कांस्टेबल सस्पेंड
मेरठ। महिला थाने में मारपीट करने वालीं दोनों महिला कांस्टेबलों को एसएसपी ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने के नाम पर चुप्पी साधे थी, लेकिन जब मामला अफसरों तक पहुंचा तो सीओ कार्यालय से इसकी जांच रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

महिला थाने में कांस्टेबल संगीता महिला मुंशी और कांस्टेबल सुदेशना डाक मुंशी हैं। सोमवार को रिश्ता टूटने पर युवती का फोटो वायरल करने को लेकर दोनों कांस्टेबल के बीच मारपीट हो गई थी। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान ने दोनों में बीचबचाव कराने का प्रयास किया था तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि दोनों कांस्टेबलों में समझौता हो गया। ऐसे में सवाल था कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने पर कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मंगलवार को इस मामले की जानकारी आईजी और एडीजी समेत पुलिस अफसरों को हुई। एसएसपी सोमवार रात इलाहाबाद से लौटे। इसकी जांच सीओ कार्यालय यूएन मिश्रा से कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अखिलेश कुमार ने दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed