फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में कैंटीन से क्लास तक छात्राओं से छेड़छाड़

कैंपस में कैंटीन से क्लास तक छात्राओं से छेड़छाड़

Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में कैंटीन से क्लास तक छात्राओं से छेड़छाड़
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में मनचलों का आतंक और गुंडाराज इस कदर बढ़ चुका है कि सोमवार को दो छात्राओं से कैंटीन से क्लास तक छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे दी गई। छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। मेडिकल पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कैंपस के कॉमर्स विभाग में बीकॉम ऑनर्स की क्लास खत्म होने के बाद दो छात्राएं कैंटीन चली गईं। वहां से निकली ही थीं कि स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। छात्राओं से नाम पूछते हुए दोस्ती करने का दबाव डालने लगे। छात्राओं ने बात करने से इंकार किया तो दोनों उनके पीछे चल दिए। इस हरकत से छात्राएं दहशत में आ गईं। वे क्लास रूम की तरफ वापस मुड़ गईं। छात्राएं क्लास रूम में पहुंच गई। उस वक्त वहां एक छात्र भी बैठा था। इसी बीच मनचले दुस्साहस दिखाते हुए क्लास में घुस गए। उन्होंने वहां बैठे छात्र को धमकाते हुए बाहर जाने को बोल दिया। छात्राओं से दोस्ती करने की जिद पर अड़ गए। छात्राओं ने मना किया तो मनचलों ने धमकी दे दी कि बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

शोर मचाया तो बोले देख लेंगे
छात्राओं ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों मनचले देख लेने की धमकी देते हुए निकल गए। कुछ देर तक छात्राओं को समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर फोन कर सारी बात बताई तो कुछ ही देर में उनके परिजन कैंपस पहुंच गए। आपबीती बताते हुए छात्राएं रो पड़ीं। परिजनों की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार सीसीएसयू पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले दोनों जगह कैमरे
छात्राओं के साथ पुलिस ने मनचलों की तलाश की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने छात्राओं के विभाग और कैंटीन पर जाकर पड़ताल की तो सामने आया कि वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे ही नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि इतनी संवेदनशील जगहों पर तो कैमरे लगाने चाहिए।

लगाएंगे आरोपियों का पता
मौके पर प्रोक्टोरियल बोर्ड टीम के साथ पहुंचे चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह ने एसओ मेडिकल को आश्वासन दिया कि मेन गेट और आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के बारे में जानकारी की जाएगी। दोनों छात्राएं बेहद डरी हुई थीं। दोनों रोने लगीं। छात्राओं का कहना था कि ऐसा हाल रहा तो कोई पढ़ने भी नहीं आएगा। एसओ का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



खास बातें:
सीसीएसयू में गुंडाराज, मनचलों का आतंक
बीकॉम ऑनर्स की दो छात्राओं को छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
छात्राओं के शोर मचाने पर स्कूटी से फरार हुए, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed