{"_id":"5abd507d4f1c1bb6618b46c5","slug":"101522356349-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई करोड़ की ठगी करने वाली मोहिनी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई करोड़ की ठगी करने वाली मोहिनी गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की ठगी करने वाली मोहिनी गिरफ्तार
मेरठ।
बसपा सरकार में खुद को पदाधिकारी बताकर लालबत्ती लगी गाड़ी में घूमने वाली मोहिनी वर्मा को बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में 22 मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पल्लवपुरम फेस-2 निवासी चंद्रपाल की पत्नी मोहिनी वर्मा को पल्लवपुरम पुलिस ने हरियाणा के पंचकुला से गिरफ्तार किया है। मोहिनी के खिलाफ मोदीपुरम, दौराला और अन्य थानों में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि नोएडा में एक करोड़ की ठगी का मामला भी दर्ज हुआ था। आरोपी महिला नौकरी लगवाने, लोन दिलाने, विदेश भिजवाने, लॉटरी, मकान और प्लॉट खरीदवाने के नाम पर करीब 50 से अधिक लोगों से ठगी कर चुकी है।
सीओ ने बताया कि महिला के पति चंद्रपाल पर भी ठगी के मामले दर्ज हैं। एक माह पहले पुलिस ने चंद्रपाल और उसके बेटे राहुल को गैंगेस्टर में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। महिला की गिरफ्तारी के बाद पल्लवपुरम के पीड़ित लोग भी महिला थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस बीच एक महिला ने तो कमरे में घुसकर आरोपी महिला से हाथापाई कर गाली गलौज की और अपने पैसों का हिसाब मांगा। आरोपी मोहिनी वर्मा का कहना है कि उसने कोई ठगी नहीं की है। कुछ लोगों ने उसे साजिशन फंसाया है।
विज्ञापन
आलीशान फ्लैट में रह रही थी महिला
पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश में कई बार दबिश भी, लेकिन वह नहीं मिली। पति और बेटे के जेल जाने के बाद मोहिनी पंचकुला में आलीशान फ्लैट में रह रही थी। महिला थाने में आरोपी महिला ने बीमारी का भी बहाना बनाया, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।