फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीजे और छेड़छाड़ को लेकर पथराव, कई घायल

डीजे और छेड़छाड़ को लेकर पथराव, कई घायल

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीजे और छेड़छाड़ को लेकर पथराव, कई घायल
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में सोमवार रात डीजे बंद कराने को लेकर छेड़छाड़ के बाद पथराव हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब से एक युवक की बारात नौचंदी क्षेत्र में आयी थी। इस दौरान पास में जयदेवी नगर में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। विवाह समारोह में जाहिदपुर निवासी डीजे संचालक अंकित ने रात 11 बजे समय पूरा होने पर डीजे बंद कर दिया था। इस दौरान बर्थडे पार्टी से पहुंचे लोगों ने भी डीजे बजाने को कहा। न मानने पर डीजे संचालक की पिटाई कर दी। इस दौरान बर्थडे पार्टी में आए लोगों ने कहा कि एक बाराती ने उनके यहां आयी एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद बारातियों को पीटते हुए पथराव कर कार और बस के शीशे तोड़ दिए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव में सुमित, अमित, राजू समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर नौचंदी व सिविल लाइन पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed