फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दरोगा से अभद्रता, एक युवक दबोचा

दरोगा से अभद्रता, एक युवक दबोचा

Mon, 11 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
दरोगा से अभद्रता, एक युवक दबोचा
मेरठ। कोतवाली के गुदड़ी बाजार में शनिवार को एक दरोगा से कई युवकों ने हाथापाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ सही धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय शांति भंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुदड़ी बाजार में शनिवार शाम निजामुद्दीन के परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची थी। आरोप है कि कपड़ा व्यापारी के बेटे हनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक दरोगा से अभद्रता कर दी। पुलिस हनी को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। जिसे छुड़वाने के लिए कई नेताओं ने सिफारिश भी लगाई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का कहना कि आरोपी हनी ने पुलिस से अभद्रता की, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की धाराओं में कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन रविवार को खुद पुलिस बैकफुट पर आ गई और धारा 151 में उसका चालान काट दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परिवार में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची थी कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed