फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime Report: Two accused arrested for molesting with girls in Meerut

Meerut Crime Report:  युवतियों से छेड़छाड़ के दो आरोपी दबोचे, ठगी करने वाले महिला को दे रहे धमकी

Mon, 25 Dec 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ में सस्ते टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले अब महिला को फोन पर धमकी दे रहे हैं। उनके डर से महिला की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Crime Report: Two accused arrested for molesting with girls in Meerut
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

युवतियों से छेड़छाड़ के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के लोधी चौक पर युवतियों से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। थाने के एसआई राकेश कुमार फैंटम कर्मियों के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि लोधी चौक पर दो युवक यहां से जा रहीं युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। इनमें आरोपी फहीम निवासी हुमायूं नगर सिराज के मकान में किराए पर रहता है और दूसरा शाहरुख निवासी हुमायूं नगर है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

मुकदमा वापस कराने के लिए दे रहे धमकी
मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर पिछले माह हुए सड़क हादसे के मामले में आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ब्रिजेश कुमार ने पुलिस से सुरक्षा दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। यह घटना 14 नवंबर को इंदिरा चौक बुढ़ाना गेट क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित ब्रिजेश कुमार अग्रवाल निवासी चाहमेरान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनोज वर्मा, पुरू वर्मा, अंकित गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिषेक कुमार, मोहित तोमर, संदीप रस्तोगी व ऋषि साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि अब मुकदमा वापस कराने के लिए आराेपी धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

इंदुशेखर की हत्या के मामले में 26 से धरना देगा दलित समाज
मेरठ में दलित युवा नेता डॉ. सुशील गौतम ने बताया कि नंगली साधारणपुर गांव में हुई राजमिस्त्री इंदुशेखर की हत्या के मामले में अब तक कई आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से इसमें लापरवाही बरती जा रही है। इसके विरोध में दलित समाज की ओर से 26 दिसंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के काटे चालान
मेरठ में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में 93 लोगों की जांच की गई। इनमें से पांच लोगों के चालान काटे गए। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। नशे में होने वाले हादसों को कम करने के लिए यह अभियान जारी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर शहर में कुछ स्थल तय कर चेकिंग कराई जा रही है। क्रिसमस और नए साल के आगमन को देखते हुए टीमें बढ़ाई जा रही हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मेडिकल, नौचंदी, सदर बाजार, लालकुर्ती, सिविल लाइन और टीपीनगर सहित अन्य जगहों पर टीमों ने शराब पीने वालों की चेकिंग की। आबूलेन, सेंट्रल मार्किट, सिविल लाइन और बेगमपुल जैसे स्पॉट पर पुलिस ने कई दुपहिया और चारपहिया वाहन सीज कर थाने भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

विज्ञापन

ठगी करने वाले महिला को दे रहे धमकी
मेरठ में सस्ते टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले अब महिला को फोन पर धमकी दे रहे हैं। उनके डर से महिला की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल थाने में सोमदत्त विहार निवासी सोनम से गढ़ रोड स्थित होटल में 30 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित होटल में भी ठगी का प्रयास किया गया। शक होने पर शनिवार शाम सोनम ने गिरोह के सदस्यों को साकेत आईटीआई के पास एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहां अपने कैमरे से गिरोह के सदस्यों का वीडियो बनाया था। बाद में सिविल लाइन पुलिस को बुलाया था। आरोप है कि पुलिस ने थाने में पहुंचकर तहरीर देने की बात कहकर टरका दिया था और कार्रवाई नहीं की। अब उसे धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed