फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime Report : Attack on Western Uttar Pradesh President of BKU India in Meerut

UP: भाकियू इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पर हमला, सोशल मीडिया पर वायरल किए अश्लील फोटो, केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 04:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Dec 2023 04:23 PM IST
सार

Meerut Crime Report : सोशल मीडिया पर पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Crime Report : Attack on Western Uttar Pradesh President of BKU India in Meerut
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन

मेरठ में जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार, राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन), वैश्य अनाथालय व सूरजकुंड बाल गृह का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिला कारागार में भोजनालय, स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से परिजनों की मुलाकात, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट क्लॉस, कंप्यूटर सेंटर आदि का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरीराम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र आदि का स्टाफ मौजूद रहा। 

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने में केस दर्ज
मेरठ में सोशल मीडिया पर पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसको बदनाम कर रहे हैं। जिसके बाद उसके पास आपत्तिजनक काल व मेसेज आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन

भाई की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
मेरठ में भाई की हत्या करने के वाले को न्यायालय ने आजीवन कारावास और 10 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि नौशाद पुत्र मेहर अली निवासी रिहान गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ ने अपने भाई मान इलाही के खिलाफ अपने सगे भाई आबिद उर्फ भूरा की चाकू से गर्दन काटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियोग में विवेचक ने ठोस साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय दाखिल किया था। जिस पर मान इलाही पुत्र मेहर इलाही को न्यायालय ने सजा सुनाई। 

तीन तलाक के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मेरठ में ब्रह्मपुरी पुलिस ने मोबाइल पर तीन तलाक देने वाले पति समेत ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आसमां पुत्री मेहरबान निवासी मुमताज नगर चूना भट्टी थाना ब्रह्मपुरी की तहरीर पर पति नौमान, देवर उमर, ससुर तहसीन, सास शबाना, ननद मंतशा, खाला गुल्ला व चाचा गुडडू निवासी मुजफ्फरनगर को नामजद किया गया है। आसमा का आरोप है कि निकाह के बाद से उसको दहेज के लिए तंग किया जाता। 5 सितंबर को पति ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन

भाकियू इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पर हमला
भारतीय किसान यूनियन इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप तितोरिया के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम के समय दो लोग उनके घर में घुसे और उनके बेटे दीपांशु और पत्नी आरती के साथ मारपीट की। उन्होंने बदमाशों को पहचान लिया और उनके खिलाफ नामजद तहरीर ब्रह्मपुरी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संगठन के महानगर अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने हमले को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed