{"_id":"62cd26c43c9c7616e921953e","slug":"crime-news-up-an-olderly-man-beaten-to-death-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: रामपुर मनिहारन में बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या, 30 साल से कर रहा था पीर की देखरेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: रामपुर मनिहारन में बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या, 30 साल से कर रहा था पीर की देखरेख
Tue, 12 Jul 2022 01:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:16 PM IST
सार
सहारनपुर केरामपुर मनिहारन में पीर की देखरेख करने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में बड़ वाले पीर पर रहने वाले गफूर (70) पुत्र मंगत धोबी की किसी ने ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ayurvedic Hospital: यहां डॉक्टर को ढूंढती हैं मरीजों की निगाहें, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स करते हैं उपचार
विज्ञापन
सीओ अरविंद पुंडीर, कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार गफूर पिछले 30 वर्ष से बड़ वाले पीर की देखरेख कर रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि पीर पर रहने वाले वृद्ध की सिर में ईट मारकर हत्या की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।