Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime news

Meerut News: चार मुठभेड़ों में छह गिरफ्तार, गैंगस्टर सहित पांच घायल

Sat, 16 May 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार रात में चार घंटे में जनपद के नई मंडी कोतवाली, शहर कोतवाली, बुढ़ाना व शाहपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस की चार मुठभेड़ें हुईं। इसमें छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और 20 हजार के एक इनामी गैंगस्टर सहित पांच बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने अवैध शस्त्र व चोरी का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सहावली के जंगल में मुठभेड़ के दौरान मखियाली निवासी शाहरूख उर्फ मोनू को घायल हालत में पकड़ा। वह मखियाली स्थित एक कोल्हू संचालक का भाई है। वह कोल्हू पर काम करने वाली दूसरे समुुदाय की किशोरी का अपहरण कर ले गया था। वह उसे बृहस्पतिवार को भोपा अंडरपास के पास छोड़कर भागा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस की काली नदी पुल के पास बाइक सवार गाजियाबाद के थाना मंसूरी के गांव मसौता निवासी नितिन उर्फ हरिओम के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें वह घायल हो गया। वह शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली पुलिस की चेकिंग अभियान के दौरान मंदवाड़ा मार्ग पर कार सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें मेरठ के लिसाड़ी गेट सद्दीक नगर निवासी सोनू उर्फ भूरा घायल हो गया। उसके साथी मेरठ के थाना मवाना के मोहल्ला इकराम नगर निवासी मोबीन को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। घायल बदमाश शातिर गोकश है। उसके खिलाफ गैंगस्टर व गोकशी सहित एक दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।


शाहपुर पुलिस की तितावी की तरफ से आ रहे टैंपो सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस दौरान मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी जफर व मोनू उर्फ इसरार घायल हो गए। टैंपो से दो लाख रुपये कीमत की ढाई क्विंटल जस्ते की प्लेट मिली है। आरोपियों से दो तमंचे मिले हैं। जफर पर डेढ़ दर्जन व मोनू पर आधा दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दोनों आरोपी हाईवे व अन्य मेन रोड से सामान चोरी करते हैं।
बरामद प्लेट के बारे में जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। सभी मुठभेड़ें रात में नौ से एक बजे के बीच हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed